नए कलेक्टर विष्णु चरण मलिक ने संभाला कर्यभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी विष्णु चरण मलिक ने मंगलवार को उदयपुर जिला कलक्टर का पदभार संभाला। जोधपुर जिला कलक्टर पद से स्थानांतरित होकर आए मलिक ने रोहित गुप्ता का

 | 
नए कलेक्टर विष्णु चरण मलिक ने संभाला कर्यभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी विष्णु चरण मलिक ने मंगलवार को उदयपुर जिला कलक्टर का पदभार संभाला। जोधपुर जिला कलक्टर पद से स्थानांतरित होकर आए मलिक ने रोहित गुप्ता का स्थान लिया जिनका कोटा जिला कलक्टर पद पर ट्रांसफर हुआ है। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

ओडिशा मूल के मलिक ने कहा कि आम आदमी से जुड़ी मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे। उन्होने सभी को सरकार के आवश्यक अंग बताते हुए मीडिया से सकारात्मक सोच के साथ फीडबैक देने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि लोगों की शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने हेतु मीडिया का फीडबैक आवश्यक है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News