जयपुर के आमेर में विकसित होगी नई ईको-टूरिज्म साइट, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Udaipur Times, Eco Tourism: 15 जुलाई 2026। जयपुर जिला परिषद ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना में वन मंडल रेंज, आमेर में ईको-टूरिज्म साइट के विकास कार्य हेतु ₹12.50 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। Eco Tourism
जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा ने बताया की यह राशि उप वन संरक्षक, ग्रास फार्म नर्सरी, खातीपुरा, जयपुर (आमेर-लबाना-गूनावता) को स्वीकृत की गई है। इस कार्य से आमेर क्षेत्र में ईको-टूरिज्म सुविधाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। Eco Tourism
स्वीकृति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्य का निष्पादन तकनीकी स्वीकृति एवं ग्रामीण कार्य निर्देशिका-2025 के प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। गुणवत्ता, वित्तीय नियमों एवं पारदर्शिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा। Eco Tourism
