होटल एसोसिएशन उदयपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

 | 
Hotel Association Udaipur Oath Ceremony

 

Udaipur Times. Hotel Association Udaipur: होटल एसोसिएशन, उदयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रामी रॉयल, बलीचा, अहमदाबाद हाईवे, उदयपुर में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। Hotel Association Udaipur

इस अवसर पर होटल व्यवसाय से जुड़े वरिष्ठ उद्यमी, पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में होटल एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। Hotel Association Udaipur

मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि उदयपुर की पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी को समन्वय एवं नवाचार के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि एसोसिएशन उद्योग के हितों की प्रभावी पैरवी करते हुए पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Hotel Association Udaipur

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की भावी कार्ययोजना से अवगत कराया। वहीं सचिव विकास पोरवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। Hotel Association Udaipur

समारोह के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा होटल एवं पर्यटन उद्योग के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। Hotel Association Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News