हरियाणा में तहसीलों के पोर्टल पर जुड़ेंगे नए फीचर, पेपरलेस रजिस्ट्री करना होगा आसान

 | 
हरियाणा में तहसीलों के पोर्टल पर जुड़ेंगे नए फीचर, पेपरलेस रजिस्ट्री करना होगा आसान

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री प्रक्रिया को और पारदर्शी व आसान बनाने के लिए सरकार पेपरलेस रजिस्ट्री पोर्टल में नए अत्याधुनिक फीचर्स जोड़ने जा रही है।

अगले सप्ताह तक लागू होने वाले अपडेट के बाद आवेदकों को रजिस्ट्री का स्टेटस, फीस रसीद और अप्वाइंटमेंट की जानकारी मोबाइल मैसेज व ईमेल के जरिए मिलेगी। रजिस्ट्री पूरी होने के बाद दस्तावेज भी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

नए सिस्टम से ऑटो मोड इंतकाल प्रक्रिया में आने वाली

नो एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट : आपत्ति के समय अब अतिरिक्त कागजात नहीं मांगे जाएंगे।

 खसरा नंबर से छूट : पुराने शहर के क्षेत्रों में अब खसरा नंबर की अनिवार्यता खत्म होगी।

 सेल्फ अटैचमेंट : नागरिक आपत्ति के दौरान खुद दस्तावेज संलग्न कर सकेंगे।

 सिंगल ओनरशिप : यूएलबी क्षेत्रों में एकल स्वामित्व होने पर शेयर 1/1 स्वतः माना जाएगा।

 डिफ़ॉल्ट शर्तें : डीड के लिए नियम व शर्तें पहले से तय होंगी।

 बारकोड प्रिंटिंग : डीड पर बारकोड होगा, जिससे उसकी प्रामाणिकता जांची जा सकेगी।

 एनओसी प्रिंट : एनओसी नंबर अब सीधे डीड पर ही प्रिंट होकर आएगा।

तकनीकी दिक्कतें भी दूर होंगी और रजिस्ट्री के साथ ही इंतकाल दर्ज होने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। राजस्व विभाग के अनुसार, जुलाई में प्रदेशभर में 63,728 पेपरलेस रजिस्ट्री हुईं व इतने ही इंतकाल दर्ज किए गए। तहसीलदार यशपाल शर्मा ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री होने से काफी कामकाज आसान हो गए हैं। लगातार नए फीचर जुड़ रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News