राजस्थान में विकसित होंगे नए औद्योगिक क्षेत्र, RIICO को 5160 हेक्टेयर भूमि आवंटित
Udaipur Times, Rajasthan News: 8 जून 2026। राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार के नये अवसर सृजित करने के उद्देश्य से नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है। Rajasthan News
इस क्रम में राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में 5160 हेक्टेयर भूमि का आवंटन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु RIICO को किया है। जिससे राज्य में उद्योगों के विस्तार, रोजगार सृजन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण गति मिली है। RIICO Land Allocation
RIICO द्वारा औसतन लगभग हर 17 दिन में एक औद्योगिक क्षेत्र आवंटन हेतु खोला गया है तथा प्रतिदिन औसतन 6 भूखण्ड़ों का आवंटन किया गया है। वर्ष 2025-26 में 21 औद्योगिक क्षेत्र आवंटन हेतु खोले गये हैं। Rajasthan News
साथ ही राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पोलिसी-2026 के तहत भी निजी क्षेत्र के सहयोग से नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है, जो राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को और गति प्रदान करेगीI RIICO Land Allocation
