करोड़ों की लागत से इन जगहों पर स्थापित होंगे नए औद्योगिक क्षेत्र, लोगों को मिलेगा रोजगार

 | 
करोड़ों की लागत से इन जगहों पर स्थापित होंगे नए औद्योगिक क्षेत्र, लोगों को मिलेगा रोजगार 

Udaipur Times, Industrail Area : उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गोरखपुर व बांदा में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, इस संदर्भ में मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में दोनों परियोजनाओं की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को स्वीकृति दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में धुरियापार क्षेत्र में 102.35 करोड़ रुपये की लागत से 120 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जबकि बांदा में 378.82 करोड़ रुपये से 310.27 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर (आइएमएलसी) का फेज दो विकसित किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं को भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित किया जाएगा।

जैसा की विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर में स्थापित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूखंडों के अलावा, फ्लैटेड फैक्ट्री, वेयरहा उसिंग तथा कामन फैसिलिटी सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके अलावा बांदा में आईएमएलसी फेज-2 में औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स, वाणिज्यिक, आवासीय एवं सामाजिक अवसंरचना के विकास का प्रविधान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, सचिव विजय किरन आनंद, यूपीडा के एसीईओ शैलेन्द्र भाटिया सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News