120 एकड़ में इन दो जगहों पर स्थापित होंगे नए औद्योगिक क्षेत्र, जाने पूरा मास्टर प्लान ?
Udaipur Times, New Delhi : उत्तरप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर व बांदा में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्रों जल्द ही स्थापित होने जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक इस संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इनकी DPR को मंजूरी दे दी गई है। Lucknow City
रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर में धुरियापार क्षेत्र में 102.35 करोड़ रुपये की लागत से 120 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जबकि बांदा में 378.82 करोड़ रुपये से 310.27 एकड़ में IMLC का फेज दो विकसित करने का प्लान है। Lucknow City
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा दोनों परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव समिति को भेजे गए थे। समिति की स्वीकृति के बाद संबंधित डीपीआर राष्ट्रीय संचालन समिति से स्वीकृति प्राप्त करने के लिए केंद्र को भेजे जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर में स्थापित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूखंडों के अलावा, फ्लैटेड फैक्ट्री, वेयरहा उसिंग तथा कामन फैसिलिटी सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। Lucknow City
जानकारी के मुताबिक बांदा में IMLC फेज-2 में औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स, वाणिज्यिक, आवासीय एवं सामाजिक अवसंरचना के विकास का प्रविधान किया गया है।