हरियाणा में 1300 एकड़ में विकसित हुआ नया लॉजिस्टिक हब, CM सैनी करेंगे उद्घाटन

 | 
हरियाणा में 1300 एकड़ में विकसित हुआ नया लॉजिस्टिक हब, CM सैनी करेंगे उद्घाटन

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा में विकास कार्यों और रोजगार की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए नई -नई परियोजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसी परियोजना के तहत हरियाणा के नारनौल में बन रहे इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को डीसी अनुपमा अंजली ने पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम अनिरुद्ध यादव और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परियोजना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को CM सैनी इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) से जुड़े नए रेल मार्ग का भी शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान के न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली मालगाड़ी तलोट, घाटाशेर और बसीरपुर में बने लॉजिस्टिक हब पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री उसे हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना करेंगे।

इस दौरान परियोजना को लेकर उपायुक्त ने जानकारी दी कि यह परियोजना कुल 1305 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है। इस परियोजना के पहले चरण में 408 एकड़ क्षेत्र का विकास कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना के अंतर्गत तलोट, घाटाशेर और बसीरपुर गांवों में रेल लाइन के दोनों ओर आधुनिक स्टेशन भवन बनाए गए हैं। इसके साथ ही मालगाड़ियों के संचालन के लिए 4 रेल पटरियां बिछाई गई हैं।

जैसे की डीसी ने कहा कि पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के किनारे स्थित यह लॉजिस्टिक हब क्षेत्र को राष्ट्रीय व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। बताया जा रहा है की इसके शुरू होने से बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News