नए प्रसूता वार्ड का लोकार्पण बुधवार को

महाराणा भूपाल चिकित्सालय की पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के पुन:निर्मित एवं सुसजिजत प्रसूता वार्ड का लोकार्पण बुधवार को प्रात: 11.00 बजे होगा।

 | 

महाराणा भूपाल चिकित्सालय की पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के पुन:निर्मित एवं सुसजिजत प्रसूता वार्ड का लोकार्पण बुधवार को प्रात: 11.00 बजे होगा।

समाजसेवी दलपत सुराणा ने बताया कि आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अरविन्द सिंह मेवाड़ होंगे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया एवं रामदास अग्रवाल होंगे।

समारोह में नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रूप कुमार खुराना, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी, जगत मेहता एवं अखिलेश जोशी आदि उपस्थित होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News