यहां बसाया जाएगा नया नोएडा ! हजारों फैक्ट्रियां होंगी स्थापित, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार
Udaipur Times, New Delhi : प्राधिकरण ने NCR में एक और औद्योगिक क्षेत्र बसाने की कवायद तेज कर दी है। अब बागपत तक नया नोएडा बसाने की तैयारी है। नोएडा पार्ट तीन के तहत खेकड़ा-बागपत के इलाके में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे इसे विकसित किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण इसके लिए सर्वेक्षण करा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना पर काम तेज किया जाएगा। प्रदेश का पहला औद्योगिक विकास प्राधिकरण नोएडा तेजी से विस्तार करने की योजना पर काम कर रहा है।
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के रूप में नोएडा पार्ट दो को विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को बुलंदशहर जिले में शुरू कर दिया गया है। इस अधिग्रहण करने के लिए अधिकारियों की तैनाती के साथ ही बजट भी जारी साथ की डाला जा रहा है। इसके बाद अब नोएडा पार्ट तीन की भी तैयारी शुरू हो गई है। इस बार नए नोएडा का विस्तार बागपत जिले की खेकड़ा और बागपत तहसील में करने की योजना है।
जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इसके लिए सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। यह विस्तार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे खेकड़ा और बागपत में सड़कों के दोनों ओर किया जाएगा, जहां पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है। सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि यह इलाका दिल्ली के अधिक नजदीक है और एक्सप्रेसवे से सटा होने के कारण यहां पर विकास की अधिक संभावना है। वर्तमान में यहां पर अवैध निर्माण अधिक हो रहे हैं, जिन्हें रोककर वहां पर सुनियोजित विकास करना आवश्यक है। प्राधिकरण की इस तैयारी से यह तय है कि अब बागपत जिले का विकास तेज होगा और वहां पर जमीनों की खरीद-फरोख्त भी तेज हो जाएगी।
अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर जिले के 80 गांवों की जमीन को अधिग्रहित कर नए नोएडा को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक शासन के रिकॉर्ड में इसको दादरी-नोएडा-गाजियाबाद से जोड़ते हुए विशेष निवेश क्षेत्र (DNGIR) का नाम दिया गया है। नए नोएडा में अधिग्रहण के लिए प्राधिकरण ने एक हजार करोड़ का बजट आरक्षित करने के साथ ही वहां पर अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है। 250 से अधिक किसानों से सहमति पत्र भी लिए जा चुके हैं। इसका दफ्तर बनाने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने नए नोएडा के लिए वर्क सर्किल-11, 12 और 14 का गठन किया हुआ है। नए नोएडा के अलग-अलग गांवों के करीब 250 किसान जमीन देने के लिए लिखित में प्राधिकरण को सहमति दे चुके हैं।
प्रथम चरण
3165 हेक्टेयर भूमि का विकास वर्ष 2027 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है।
द्वितीय चरण
3798 हेक्टेयर भूमि का विकास वर्ष 2032 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है।
तृतीय चरण
5908 हेक्टेयर भूमि का विकास वर्ष 2037 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है।
चतुर्थ चरण
8230 हेक्टेयर भूमि का विकास वर्ष 2041 तक प्रस्तावित रखा गया है।
80 गांव के तैयार मास्टर प्लान में भू-उपयोग
जमीन हेक्टेयर में---प्रतिशत में
श्रेणी---जमीन हेक्टेयर में---प्रतिशत में
आवासीय---2810.52---13.44
वाणिज्यिक---849.96---4.06
संस्थागत---1739.92---8.32
सुविधाएं---195.98---0.94
यहां भूमि अधिग्रहीत होगी
दादरी के नौ गांव : बेरंगपुर उर्फ नई बस्ती, फूलपुर, बील अकबरपुर (पार्ट), आनंदपुर, खन्डेरा गिरिजापुर, कोट, मिल्क खन्डेरा, नगला नैनसुख और नगला चमरू।
बुलंदशहर जिले के 23 गांव : दयानगर, सैथली, नेकरामपुर उर्फ विशनपुर, राजारामपुर, रायपुर खुर्द, मुरादाबाद (पार्ट), सांवली, सिखेरा (पार्ट), सब्दलपुर (पार्ट), शाहपुर कलान, नैथला हसनपुर, किशनपुर, गोपालपुर, जोखाबाद, कनवारा, हृदयपुर, लुहाकर (पार्ट) आदि।
हजारों फैक्ट्रियां स्थापित होंगी
मिली जानकारी के अनुसार नए नोएडा का मास्टर प्लान 2041 शासन से पास हो चुका है। इस शहर को 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बसाया जाएगा। यह पूरा क्षेत्र दादरी तथा सिकन्द्राबाद तहसीलों के 80 गांवों में फैला होगा। नए शहर में 8811 हेक्टेयर क्षेत्रफल उद्योग लगाने के लिए निर्धारित किया गया है, जहां हजारों फैक्ट्रियां स्थापित हो सकेंगी। इसके साथ ही 2477 हेक्टेयर रेजिडेंशियल, 905.97 हेक्टेयर कॉमर्शियल, 198.85 क्षेत्रफल यूटिलिटी के लिए 1682.15 हेक्टेयर संस्थागत, 3173.84 क्षेत्रफल ग्रीन पार्क तथा ओपन एरिया के रूप में रखा गया है। शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 420.60 हेक्टेयर क्षेत्र का प्रावधान किया गया है।