New Railway Line : हरियाणा से राजस्थान के बीच 215KM तक बिछेगी नई रेल लाइन, इन जिलों की होगी बल्ले-बल्ले

 | 

Udaipur Times, Rajasthan New Railway Line : राजस्थान और हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान और हरियाणा के बीच ट्रेन से यात्रा करने के लिए जल्द ही 2200 करोड़ की लागत से नई रेल लाइन बिछाई जा रही है जिससे यात्रा करना बिकलूल सस्ता और आसान होने वाला है। राजस्थान और हरियाणा के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बड़े रेल प्रोजेक्ट के तहत करीब 215 KM लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, इस नई रेल लाइन पर करीब 2208 करोड़ रुपए की लागत आएगी। नई रेल लाइन बिछने के बाद राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों को काफी फायदा होगा। साथ ही ​हरियाणा से खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। New Railway Line

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के फुलेरा तक रेलखंड के दोहरीकरण का काम दो चरणों में पूरा होना है। पहले चरण में रेवाड़ी से नारनौल तक करीब 51 KM लंबे रेल ट्रैक पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। अब तक 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। रेवाड़ी-नारनौल रेलखंड के दोहरीकरण लिए कुल 665.72 करोड़ का बजट निर्धारित है। New Railway Line

बिछेगी रेल लाइन

मिली जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में नारनौल से फुलेरा तक करीब 164 KM लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद नारनौल-फुलेरा के बीच रेल लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। नारनौल-फुलेरा रेलखंड के दोहरीकरण के लिए 1542.38 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया है। New Railway Line

दबाव होगा कम

जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में इस रूट पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। लंबी दूरी की ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए रुकना पड़ता है, जिससे समय अधिक लगता है। लेकिन, रेवाड़ी-फुलेरा रेलखंड के दोहरीकरण के बाद राजस्थान और गुजरात से दिल्ली जाने वाली अधिकतर ट्रेनें इसी रूट से संचालित की जा सकेगी। साथ ही दिल्ली-जयपुर रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। New Railway Line

नेटवर्क होगा मजबूत

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी-फुलेरा रूट करीब 70 KM छोटा है। ऐसे में दोहरीकरण के बाद सफर की दूरी भी कम होगी। इसके अलावा यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ व्यापार और परिवहन को भी गति मिलेगी जिससे रेल नेटवर्क और मजबूत होगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal