Udaipur Times, Haryana News, पंचकूला : प्रदेश में जल्द नए राशन डिपो आवंटित किए जाएंगे। वहीं डिपोधारकों को मिलने वाला मासिक मार्जिन अब हर माह की एक से पांच तारीख के बीच सीधे बैंक खातों में जमा कराने की तैयारी है। इससे मार्जिन के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को पंचकूला में राशन डिपोधारकों के साथ संवाद के दौरान यह जानकारी दी। मंत्री ने डिपोधारकों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक लाभार्थी को उसकी पात्रता के अनुसार पूरा राशन दिया जाए। नई मशीनों व इलेक्ट्रॉनिक कांटों का इस्तेमाल भी अनिवार्य रूप से सही तरीके से करने को कहा गया। Haryana News
राशन डिपो तक पहुंचाए जाने वाले अनाज के लिए डिपोधारक से परिवहन, लोडिंग या अनलोडिंग शुल्क नहीं लिया जा सकता। यदि कोई ट्रांसपोर्टर या ठेकेदार पैसे मांगता है तो विभाग के 0172-2741547 और 0172-2790255 नंबर पर शिकायत की जा सकती है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। Haryana News
डिपो गर्मियों में सुबह 8 से 12 और शाम 5 से 8 बजे तथा सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 1 और दोपहर 3 से 6 बजे तक खुले रखने के निर्देश दिए गए। विभाग के अनुसार अगले माह से चीनी एक किलो के पैकेट में दी जाएगी।