फौजी लुक में आई नई बाइक Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition, कीमत 2.10 लाख से शुरू
Udaipur Times, Automobile News : रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय Classic 350 का नया Gorkha Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत रुपय 2,10,684 रखी गई है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को गोरखा रेजिमेंट की वीरता को समर्पित किया है।
यूनिक फौजी लुक में दिखेगी ये बाइक
Gorkha Edition को खास मैट मिलिट्री ग्रीन कलर में पेश किया गया है। साइड पैनल पर Gorkha Edition की बैजिंग और क्रॉस की हुई खुखरी का सिंबल दिया गया है। बाइक में इंजन केसिंग, एग्जॉस्ट और वायर-स्पोक व्हील्स पर क्रोम फिनिश भी बरकरार रखी गई है।

बाइक के इंजन में नही लाया गया कोई बदलाव
बाइक में 349cc J-Series सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। मैकेनिकल तौर पर इसमें स्टैंडर्ड Classic 350 की तरह ही सेटअप मिलता है। इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
कीमत और बुकिंग Classic 350 Gorkha Edition की एक्स-शोरूम कीमत रु 2,10,684 है, जो स्टैंडर्ड मॉडल की शुरुआती कीमत से थोड़ी कम है। इसकी बुकिंग 18 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है।

ग्राहक इसे नजदीकी Royal Enfield शोरूम पर जाकर बुक कर सकते हैं। आपको बतादें कि यह एडिशन खासतौर पर उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो Classic 350 के रेट्रो डिजाइन के साथ अलग और रग्ड फौजी लुक चाहते हैं।
