हरियाणा ग्रुप-D भर्ती में नया नियम हुआ लागू , अब ऐसे होगा युवाओं का चयन ?
Haryana News, HSSC News : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने ग्रुप-D (चतुर्थ श्रेणी) कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नए नियम लागू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, उसमे कहा गया है की अब ग्रुप-D पदों पर भर्ती पूरी तरह CET के अंकों के आधार पर की जाएगी।
नई अधिसूचना से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रुप-D पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन और सिफारिश, उन पदों को छोड़कर जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से कम है, केवल CET में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। CET स्कोर को ही 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। Haryana News
नोटिफिकेशन की कॉपी…


नया पैटर्न
जानकारी के मुताबिक, सरकार ने CET के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया है। पहला, 75 प्रतिशत अंक, सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी और संबंधित विषय। और दूसरा 25 प्रतिशत अंक, हरियाणा का इतिहास, समसामयिक घटनाएं, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति। ग्रुप-D पदों के लिए प्रश्नपत्र का स्तर मैट्रिक (10वीं) के समकक्ष होगा। Haryana News
मिलेगा लाभ
मिली जानकारी के अनुसार, गजट में स्पष्ट किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 12 जनवरी 2024 को आयोजित ग्रुप-D CET परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जिसकी वैधता 11 जनवरी 2027 तक है, उनके अंकों को भी अधिकतम 95 अंकों के सापेक्ष प्रतिशत में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में आयोजित CET में सफल अभ्यर्थियों के अंकों को भी इसी आधार पर सामान्यीकृत कर संयुक्त मेरिट सूची तैयार की जाएगी। Haryana News
तत्काल प्रभाव से लागू
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने यह संशोधन हरियाणा ग्रुप-D कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018 की द्वितीय अनुसूची में बदलाव कर किया है। यह नियम गजट में प्रकाशित होने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस फैसले के बाद ग्रुप-D भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। अब चयन में केवल CET प्रदर्शन ही निर्णायक भूमिका निभाएगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
