रेलवे का नया नियम: अब RailOne ऐप से जनरल टिकट पर यात्रा के लिए फोटो आईडी अनिवार्य

जान लें रेलवे का नया नियम, वरना लगेगा जुर्माना
 | 
Railway New System for Ticket Booking

 

Udaipur Times, Railway News: रेलवे में अब जनरल टिकट पर यात्रा के लिए भी फोटोयुक्त आइडी अनिवार्य होगा। आरक्षित श्रेणी में यात्रा के लिए यह व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। रेलवे काउंटर से टिकट लेनेवालों के लिए बिना किसी आइडी की यात्रा पहले की तरह मान्य होगी। लेकिन रेलवन एप से जनरल टिकट बुक कराने पर यात्रा के दौरान फोटोयुक्त पहचान रखना अनिवार्य होगा। Railway News

यात्रियों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग रेलवे जोन ने इससे जुड़ी जानकारी साझा कर दी है। ट्रेन छूटने से पहले रेलवन एप से बुक जनरल टिकट यात्रा के लिए मान्य होगा। टिकट केवल उसी रजिस्टर्ड मोबाइल में वैध माना जाएगा, जिससे टिकट जारी किया गया है। व्हाट्सएप टिकट या टिकट का स्क्रीनशॉट लेकर यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। यानी ट्रेन में सवार हो गए और किसी अन्य से व्हाट्सएप पर टिकट मंगवा लिया, तो बेटिकट माने जाएंगे। जिस मोबाइल से टिकट बुक कराया, उसके बदले दूसरे मोबाइल पर टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाया तो भी बेटिकट ही माने जाएंगे। Railway News

आपको बता दे की रेलवन एप से आर-वालेट के माध्यम से जनरल टिकट की बुकिंग पर तीन प्रतिशत बोनस स्कीम का लाभ मिलता है। आनलाइन बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे इस सुविधा को 24 अगस्त 2028 तक विस्तार दे सकता है। Railway News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News