New Rule : कल 1 जून से देश में बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जाने आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर ?
Udaipur Times, June 2026 New Rule : आम जनता के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हर नए महीने की तरह जून 2026 भी कई बड़े बदलाव होने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार कल 1 जून से बैंकिंग, UPI, ATM, LPG गैस, PF और रेलवे से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है।
आइए जानते है सभी बड़े बदलावों के बारे में....
असली नाम
अब ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त धोखाधड़ी करना आसान नहीं होगा। 1 जून 2026 से जब भी आप किसी को UPI से पैसे भेजेंगे, तो स्क्रीन पर उसी व्यक्ति का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। यानी अब QR Code स्कैन करते ही या मोबाइल नंबर डालते ही आपको साफ पता चल जायेगा कि पैसा किसके खाते में जा रहा है। NPCI ने बढ़ते साइबर फ्रॉड और फर्जी UPI अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिये यह बड़ा कदम उठाया है। इस बदलाव से गलत नंबर पर पैसे भेजने और फर्जी नाम से ठगी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। June 2026 New Rule
ATM से कैश
जून महीने में कई बैंक ATM ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कैश निकालना, बैलेंस चेक करना, मिनी स्टेटमेंट निकालना जैसी सुविधाओं पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ सकता है। खासकर तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। June 2026 New Rule
नई कीमतें
हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 जून को गैस सिलेंडर और ईंधन के दाम अपडेट होंगे। तेल कंपनियां घरेलू LPG, कमर्शियल सिलेंडर, CNG और PNG की नई कीमतें जारी करेंगी। बाजार में चल रही हलचल को देखते हुये कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला तेल कंपनियों की समीक्षा के बाद ही होगा। June 2026 New Rule
PF का पैसा
कर्मचारियों के लिये जून राहत भरी खबर भी ला सकता है। सूत्रों के अनुसार EPFO जल्द PF निकालने के लिये UPI सुविधा शुरू कर सकता है। अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो कर्मचारी सीधे UPI के जरिए PF की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसकी टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। June 2026 New Rule
ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेल यात्रियों को जून में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ट्रैक अपग्रेड और मेंटेनेंस कार्य की वजह से करीब 77 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। June 2026 New Rule इसका असर खासकर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।
