Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने बीपीएड, एमपीएड, एमएड, जूलॉजी और 4 वर्षीय बीबीए में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बीपीएड की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 27 अगस्त को सुबह 7 से 9 बजे तक फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग होगी। एमपीएड की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग होगी।
उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा विभाग में एमएड की 6 रिक्त सीटों के लिए 27 को फाइनल फिजिकल काउंसलिंग होगी। इमसार के 4 वर्षीय बीबीए की रिक्त सीटों के लिए 27 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी। जूलॉजी की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 27 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग होगी।