HTET को लेकर नया शेड्यूल जारी, देखें किस तारीख को होगी परीक्षा ?

 | 
HTET को लेकर नया शेड्यूल जारी, देखें किस तारीख को होगी परीक्षा ? 

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी, 16 जून, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) का आयोजन 04 व 05 जुलाई, 2026 (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है। 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने आज यहां बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 04 जुलाई को लेवल-3 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक तथा 05 जुलाई को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक व लेवल-1 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी। 

HTET को लेकर नया शेड्यूल जारी, देखें किस तारीख को होगी परीक्षा ? 

परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) से संबंधित नवीनतम जानकारी हेतु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News