यूपी में सर्दी की छुट्टियों को लेकर नया शेड्यूल जारी, जाने कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल ?

 | 
यूपी में सर्दी की छुट्टियों को लेकर नया शेड्यूल जारी, जाने कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल ?

Udaipur Times, UP Schools Winter Vacation: स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर आई है।  उत्तर प्रदेश में सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे स्कूली बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जारी कैलेंडर में शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय कर दी हैं।  जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में दिसंबर के आखिरी दिन से छुट्टियां शुरू होंगी।  लगातार 15 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे।  

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक, परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से सर्दियों की छुट्टियां शुरू होंगी। मिली जानकारी के अनुसार, यह अवकाश 14 जनवरी 2027 तक जारी रहेगा।  छुट्टियों के बाद 15 जनवरी से स्कूल दोबारा खुलेंगे और नियमित पढ़ाई शुरू होगी। 

 छुट्टियों का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है.

  • छुट्टियां शुरू होने की तारीख: 31 दिसंबर 2026
  • छुट्टियों का आखिरी दिन: 14 जनवरी 2027
  • कुल अवकाश: लगातार 15 दिन
  • स्कूल खुलने की तारीख: 15 जनवरी 2027
  • अवकाश का मौका: नए साल और मकर संक्रांति के दौरान भी स्कूल बंद रहेंगे

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से तय किया गया यह अवकाश कैलेंडर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों और संबंधित मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों के लिए है। जानकारी के मुताबिक, इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं।  हालांकि, CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए छुट्टियों का कार्यक्रम अलग हो सकता है।  निजी स्कूल भी अपने स्तर पर अवकाश की तारीखें तय कर सकते हैं।  इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों के स्कूल से छुट्टियों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News