हरियाणा के इन 3 गांवों में खुलेंगे नए उपस्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

 | 
हरियाणा के इन 3 गांवों में खुलेंगे नए उपस्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार राज्य के हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई कदम उठाये गए हैं।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार दूरदराज के इलाकों तक बुनियादी चिकित्सा ढांचा मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों और आपातकालीन प्राथमिक इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार ने नूंह (मेवात) जिले के तीन गांवों—कोलगांव, जलालपुर फ़िरोजपुर तथा खवाजलि कलां में नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले के इन तीन गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन नए केंद्रों के क्रियान्वयन से स्थानीय निवासियों को गांव के स्तर पर ही नियमित स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक चिकित्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों के टीकाकरण जैसी जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। 

इससे न केवल ग्रामीणों के समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि जिले के मुख्य नागरिक अस्पतालों पर भी मरीजों का अतिरिक्त दबाव कम होगा। आरती सिंह राव ने दोहराया कि राज्य सरकार ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के बुनियादी ढांचे का विस्तार कर 'आरोग्य हरियाणा' के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News