यहां स्थापित होगी नई चीनी मिले ! DPR की प्रोसेस हुई शुरू, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
यहां स्थापित होगी नई चीनी मिले ! DPR की प्रोसेस हुई शुरू, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Udaipur Times, Sugar Mill : बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार में बंद पड़ी चीनी उद्योग की संभावनाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में सरकार ने व्यापक स्तर पर पहल तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर एवं सारण जिले के तरैया में नई चीनी मिलों की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। दोनों स्थानों पर चीनी मिल स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के निर्देश पर गन्ना उद्योग विभाग ने इसके लिए चयनित एजेंसी को पत्र भेजा है। एजेंसी को दोनों प्रस्तावित चीनी मिलों की स्थापना से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

डीपीआर में मिल स्थापना की व्यवहार्यता, आवश्यक संसाधनों, संभावित लागत और अन्य जरूरी पहलुओं का आकलन किया जाएगा।

बताया जा रहा है की डीपीआर तैयार होने के बाद दोनों स्थानों पर चीनी मिल की स्थापना की दिशा में आगे की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, इन मिलों की स्थापना से संबंधित जिलों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी गन्ना किसानों को लाभ मिल सकता है। किसानों को स्थानीय स्तर पर गन्ने की बिक्री की सुविधा मिलेगी और परिवहन लागत में कमी आने की संभावना है।

इसके अलावा चीनी मिलों के शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News