रामजी हुण्डई पर नई एसयूवी व्हेन यू लाॅन्च

उदयपुर। चार पहिया वाहन निर्माता कम्पनी हुण्डई की नई एसयूवी गाड़ी व्हेन यू आज स्थानीय डीलर रामजी हुंडई पर एक समारोह में लाॅन्च की गई। समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति अरविंद सिंघल, विशिष्ठ अतिथि एसबीआई के उप महाप्रबन्धक एस विजय कुमार थे।

 | 

रामजी हुंडई के युद्धवीरसिंह शक्तावत ने बताया कि कम्पनी ने नई एसयूवी को 33 नये फीचर्स के साथ सुसज्जित किया है। जिसमें जियोफेन्स अलर्ट, पेनिक नोटिफिकेशन, रिमोट इंजिन स्टार्ट, स्टाॅप, क्लाईमेट कन्ट्रोल आदि फीचर्स शामिल है। उन्होेंने बताया कि हुण्डई विश्व में नये फीचर्स को अपनी गाड़ी में उतारने के लिये सबसे आगे रहती है।

इस अवसर पर रामजी हुण्डई के निदेशक दामोदर पटेल, कुलदीप पटेल, भूपेश पटेल, डॉक्टर जे.के. छापरवाल बीएच बापना, बीएस कानावत, डॉक्टर ए के गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News