नया वीडियों एलबम सनम शीघ्र बाजार में

उदयपुर के उभरते युवा कलाकार भानूप्रतापसिंह धाबाई द्वारा अभिनीत नया वीडियों एलबम सनम शीघ्र ही बाजार में आएगा। इसके पोस्टर का आज विमोचन किया गया।

 | 
नया वीडियों एलबम सनम शीघ्र बाजार में

सनम एलबम में भनूप्रतापसिंह धाबाई

उदयपुर के उभरते युवा कलाकार भानूप्रतापसिंह धाबाई द्वारा अभिनीत नया वीडियों एलबम सनम शीघ्र ही बाजार में आएगा। इसके पोस्टर का आज विमोचन किया गया।

मुकेश माधवानी ने बताया कि एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेंट कम्पनी द्वारा प्रायोजित रोमांस से भरपूर एलबम सनम में भानूप्रतापसिंह ने एक रोमांटिक हीरो की भूमिका निभायेंगे। जीना इसी का नाम है नामक फिल्म में काम कर चुके भानूप्रतापसिंह शहर के एक और उभरते युवा कलाकार है।

एम स्क्वायर प्रोडक्शन कम्पनी के मुकेश माधवानी ने बताया कि शहर में जब से फिल्मसिटी खोले जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है वैसे-वैसे शहर के नये टेलेन्ट सामनें आ रहे है। एलबम का वीडियों शूट कमल डीजी स्टूडियों के राकेश सेन द्वारा किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News