हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय ! देखें 28 जून तक कैसा रहेगा मौसम ?
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, आइए जानते है नई मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार 5 दिन मौसम कैसा रहने वाला है। हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून तक आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देखें नई रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
23 जून, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से अगले तीन दिनों में 26 जून तक हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
इस के बाद 27 व 28 जून के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
