हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, देखें 15 नवंबर तक का पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, देखें 15 नवंबर तक का पूर्वानुमान 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, हाल ही में विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया की नए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में मौसम करवट लेगा और कई जगह बादलवाई रहने वाली है। 

देखें नई मौसम रिपोर्ट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

11 नवंबर,2026 :

मौसम: हरियाणा  राज्य में पिछले पांच दिनों में मौसम खुश्क रहा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने तथा रात्रि तापमान कम होने से धुआं, धूल व प्रदूषण के कण वातावरण में नमी में मिलने से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर स्मॉग की चादर बनी हुई है जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

मौसम पूर्वानुमान : हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 नवंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।  कल 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य में 13 नवंबर से 15 नवंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई  तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं से पुरवाई हवाएं  चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।  इस दौरान राज्य में कहीं कहीं अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की भी संभावना है। 

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News