नवजात की इलाज के दौरान मौत
महेशआश्रम के पालना स्थल में पिछले दिनों एक नवजात बच्चे को छोड़ा गया, जिसकी अस्पताल में आज इलाज के दौरान अत्यधिक खून बहने के कारण मौत हो गई।
महेशआश्रम के पालना स्थल में पिछले दिनों एक नवजात बच्चे को छोड़ा गया, जिसकी अस्पताल में आज इलाज के दौरान अत्यधिक खून बहने के कारण मौत हो गई।
महेशआश्रम के संस्थापक देवेन्द्र गुरु ने जानकारी में बताया की नवजात को 21 नवम्बर को शाम 7.15 बजे महेशआश्रम के पालना स्थल में कोई छोड़ गया था। बच्चे की नाभि में लगातार खून बहने के कारण से नवजात शिशु पूरी तरह खून से लथपथ था। बच्चे को तुरंत एम्.बी अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में एडमिट कराया गया और इलाज शुरू करवाया परन्तु नवजात कि अवस्था बिगड़ने से आज सुबह 11.30 बजे शिशु कि मृत्यु हो गई। नवजात 2 दिन का था।
नवजात को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया।