कुत्तों द्वारा नोंचते मिला नवजात का शव

आज सुबह करीबन 9.30 बजे एम्.बी अस्पताल के जनाना वार्ड के समीप झाड़ियो में बच्चे के शव को कुत्तों द्वारा नोंचते देख उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचित किया। एम्.बी अस्पताल के पुलिस चौकी द्वारा शव को मुर्दाघर में रखवाकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

 | 

इस मामले में पुलिस ने बताया है कि जाँच के बाद ही सभी तथ्य सामने आएँगे। पुलिस ने बतया की अभी यह बताना मुश्किल है कि यह भ्रूण था या फिर नवजात, साथ ही यह बताना भी कठिन है की बच्चे को जिन्दा या मुर्दा फेंका गया था। पुलिस ने बताया की शव लडकी का है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News