घंटाघर थाने में नवनिर्मित हॉल का लोकर्पण
शहर के घण्टाघर पुलिस थाना परिसर में विधायक मद से नगर निगम द्वारा निर्मित हाल व कमरों का आज विधान सभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया ने लोकार्पण किया।
शहर के घण्टाघर पुलिस थाना परिसर में विधायक मद से नगर निगम द्वारा निर्मित हाल व कमरों का आज विधान सभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया ने लोकार्पण किया।
महापौर रजनी डांगी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस निर्माण कार्य पर 7.00 लाख रूपये की लागत आई है। इस दौरान कटारिया ने कहा कि यह निर्माण कार्य पूर्ण होने से थाना परिसर में प्रशासनिक कार्या के निष्पादन में थाना स्टाफ को काफी सहुलियत मिलेगी।
उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा के लिये पुलिस को सरकारी तंत्र का महत्वपूर्ण अंग बताया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक महेश गोयल ने थाना परिसर में निर्माण कार्य के लिये विधायक कटारिया एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी दिनेश भट्ट ने की एवं सम्माननीय अतिथि पूर्व सभापति रविन्द्र श्रीमाली, समाज सेवी चिरंजीवलाल श्रीमाल, पूर्व पार्षद रतन सोनी, एवं घण्टाघर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रसिंह मेहता थे।
लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय पार्षद कंचन सोनी, स्वास्थ्य एवं सेनीटेशन समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, विधि समिति अध्यक्ष के.के.कुमावत, पार्षद मोहन देवी, अर्चना शर्मा, कल्पना भटनागर, अशोक लोधा एवं राजकुमारी मेनारिया आदि उपस्थित थे।
