नव निर्वाचित पार्षद अरविन्द जारोली हुए सम्मानित

नगर निगम उदयपुर में वार्ड 37 से निर्वाचित हुए है अरविन्द जारोली 
 
 | 
बड़ीसादड़ी जैन मित्रमंडल के अध्यक्ष अरविन्द जारोली के नगर निगम उदयपुर में वार्ड 37 से पार्षद निर्वाचित होने पर मित्र मंडल कार्यपरिषद, निदेशक मण्डल, महिला प्रकोष्ठ व चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वार्ड 37 के कार्यकर्ताओं का आभार व पार्षद अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

उदयपुर 9 दिसंबर 2019। बड़ीसादड़ी जैन मित्रमंडल के अध्यक्ष अरविन्द जारोली के नगर निगम उदयपुर में वार्ड 37 से पार्षद निर्वाचित होने पर मित्र मंडल कार्यपरिषद, निदेशक मण्डल, महिला प्रकोष्ठ व चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वार्ड 37 के कार्यकर्ताओं का आभार व पार्षद अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जैन समाज के सभी निर्वाचित पार्षद, नेता प्रतिपक्ष राजस्थान सरकार गुलाबचन्द कटारिया, सासंद अर्जुनलाल मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, महापौर जी. एस.टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, भवरसिंह पंवार, पूर्व महापौर रजनी डांगी, चन्द्रसिंह  कोठारी, युधिष्ठिर कुमावत, जिला महामंत्री प्रेमसिह शक्तावत व किरण जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण तातेड़, सरस डेरी की अध्यक्ष डॉ. गीता पटेल, राजकुमार फत्तावत, संजय भण्डारी व समाज के विभिन्न लोग उपस्थित थे।

ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम नागौरी, मण्डल सचिव दीपक मोगरा, उपाध्यक्ष विनोद गदिया, कोषाध्यक्ष दिनेश पटवा, राजेन्द्र मोगरा, कनक मेहता, निदेशक हरिश मोगरा, के. एस. मोगरा, हरिसिंह कंठालिया, प्रकाश मेहता, मनोहर मोगरा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला नागोरी आदि वरिष्ठ एवं विशिष्ठ जन मौजूद थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News