NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, ₹12,300 महीने का स्टाइपेंड, 6 जुलाई तक करें आवेदन

 | 
New India Assurance Co Vaccancy

 

 

Udaipur Times, Job Alert: 1 जुलाई 2026। ग्रेजुएशन पूरी कर चुके युवाओं के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 550 अप्रेंटिस (ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसी भी विषय में ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते है। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चुने गए छात्रों को हर महीने 12300 रूपये का स्टाइपेंड मिलेगा। 

फॉर्म भरने के आवेदन फीस सामान्य, OBC, EWS वर्ग के पुरुषो के लिए 944 जबकि महिलाओ के लिए 708 रूपये है।  वहीँ SC/ST और PwBD के लिए आवेदन फीस 236 रूपये है। 

अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टेस्ट) देना होगा जो की 12 जुलाई को आयोजित होगा। यह परीक्षा 100 अंको की होगी जिसमे 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में 4 विषयो से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमे जनरल / फाइनेंशियल अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं कंप्यूटर नॉलेज शामिल होंगे। 

ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का स्थानीय भाषा का टेस्ट भी लिया जाएगा। हालांकि, यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा विषय के रूप में पढ़ी है और इसकी मार्कशीट प्रस्तुत करता है, तो उसे यह टेस्ट नहीं देना होगा।

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट newindia.co.in विजिट करे।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News