तापमान में गिरावट रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

उदयपुर में एक दिन में 4 डिग्री तापमान गिरा

 | 
udaipur

इस बार जल्द आएगी ठंड, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना 

राजस्थान में अब जल्द ही सर्दी का अहसास शुरु होने जा रहा है। उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलो में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान  21 डिग्री डिग्री सेल्सियस पर रहा, शुक्रवार को यह एक ही दिन में अचानक गिरकर 17 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन में सूर्यदेव गर्मी का अहसास करा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी सामान्य तापमान है। आमतौर पर अक्टूबर के इन दिनों में तापमान इतना ही रहता है।

सामान्य से अधिक व कम तापमान नहीं है। इस बार देर तक मानसून रहने के चलते ठंड राजस्थान में जल्द आएगी। वहीं 16 और 17 अक्टूबर को राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

26 जिलों में पारा 20 डिग्री से नीचे आया
 

बीती रात सीकर, चूरू, अलवर और नागौर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। सीकर में जहां पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ तो वहीं उदयपुर, चूरू, अलवर और नागौर में 15 डिग्री सेल्सियस पर रहा। बीकानेर, जयपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य के 33 में से 26 जिलों में बीती रात न्यूनतम तापमान 20 डिग्री या उससे नीचे दर्ज हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News