‘‘एक्शन उदयपुर’’ कार्यक्रम के तहत निखरा फतहसागर तिराहा

शहर को स्वच्छ-सुन्दर बनाने हेतु जन सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत पर्यटन स्थलांे को निखाने का क्रम जारी है इसी के तहत गुरूवार को फतहसागर स्थित खिमच माता मंदिर तिराहे का सौन्दर्यकरण स्वर्गीय माधों

 | 

‘‘एक्शन उदयपुर’’ कार्यक्रम के तहत निखरा फतहसागर तिराहा

शहर को स्वच्छ-सुन्दर बनाने हेतु जन सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत पर्यटन स्थलांे को निखाने का क्रम जारी है इसी के तहत गुरूवार को फतहसागर स्थित खिमच माता मंदिर तिराहे का सौन्दर्यकरण स्वर्गीय माधों सिंह भाटी सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा किया गया।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि फतहसागर स्थित खिमच माता मंदिर तिराहे का स्वर्गीय माधों सिंह भाटी सेवा संस्थान के सदस्यों के द्वारा साफ सफाई कर रंगरोगन कार्य किया गया।

फतहसागर के देवाली छोर स्थित तिराहे की दीवारों की पहले साफ सफाई की गई तथा कचरे का एकत्रिकरण कर निस्तारित किया गया। इसके पश्चात तिराहे के तीनों ओर की दीवारों पर संस्थान के सदस्यों द्वारा सफेद रंग का पेन्ट किया गया।

तिराहे की खण्डों में बनी दिवारों के बोडॅर को लाल रंग से रंगकर आकृर्षक बनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा तिराहे के आस पास स्थित दूकानदारों एवं आम शहरी से तिराहे को साफ सुधरा एवं सुन्दर बनाए रखने की अपील की गई।

‘‘एक्शन उदयपुर’’ कार्यक्रम के तहत निखरा फतहसागर तिराहा

सौन्दर्यकरण कार्य में संस्थान के निदेशक जसवन्त सिंह भाटी , केलाश प्रजापत, शूर्यवीर सिहं , नरेन्द्रपाल सिहं ,रोहित राठौर , संदिप सेन, प्रभूलाल गायरी, गोपाल प्रजापत, जौहरा खानम शेख , यास्मिन बानों , रेखा शर्मा , माधुरी गोतम , हीना सेवक, श्वेता पुर्बिया, लोकेश नागर, किशोर रॉय आदि ने सहभागिता निभाई।

सौन्दर्यकरण सामग्री जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई।सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा उलंबजपवदनकंपचनत/हउंपसण्बवउ पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ सम्बन्धी कार्यो की जानकारी फेस बुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘के पेज को लाईक कर निरन्तर प्राप्त की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News