एक्शन उदयपुर में निखरा नीमच माता मंदिर परिसर
जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग से शहर के सौंदर्यीकरण हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के तहत आज नीमच माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग से शहर के सौंदर्यीकरण हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के तहत आज नीमच माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि आर.के हॉस्पीटल की निदेशक डॉ.श्वेता अग्रवाल एवं संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण अनुसंधानकर्ता डाक्टर यास्मीन तेलवाला द्वारा शहर की नीमच माता मंदिर पहाडी पर अनुपयोगी कचरा एकत्रिकरण कर पर्यावरण के प्रति जागरूगता का परिचय देते हुए परिसर में श्रमदान किया। महिलाओं ने प्रसाद सामग्री बेचने वालों से भी पॉलिथिन बेग्स में पूजन सामग्री नही देने का अनुरोध कर परिसर को स्वच्छ सुन्दर बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
शहर को सुन्दर-व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आमजन द्वारा प्रस्तुत सार्वजनिक स्थलों के प्रोजेक्ट को प्रशासन द्वारा हाथो-हाथ कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है एवं साथ ही नवीनीकरण कार्यो हेतु आवश्यकता होने पर सौन्दर्यीकरण सामग्री प्रशासन द्वारा सम्बन्धित कार्य करने वालों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।