लोकसभा आमचुनाव 2019 उदयपुर लोकसभा सीट से नौ प्रत्याशी मैदान में
उदयपुर, 10 अप्रेल 2019, लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पश्चात बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार उदयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (19) के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के 9 प्रत्याशियों ने 12 नामांकन दाखिल किए थे। संवीक्षा के दौरान सभी 12 नामांकन विधि सम्मत पाए गए एवं इन्हें स्वीकृत किया गया है।

नामांकन के दौरान कांग्रेस, भाजपा व बसपा प्रत्याशी ने दो-दो नामांकन तथा सीपीआई, सीपीआई (एमएल-रेड स्टार), बहुजन मुक्ति पार्टी, भारतीय ट्राइबल पार्टी, सत्य बहुमत एवं अंबेडकराइट पार्टी ऑफ़ इण्डिया के प्रत्याशियों ने एक-एक नामांकन दाखिल किया। वहीं 12 अप्रेल दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस प्रकार उदयपुर लोकसभा सीट से फिलहाल नौ प्रत्याशी मैदान में है। जिसमे मुख्य मुकाबला परम्परागत रूप से भाजपा के अर्जुनलाल मीणा और कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा के बीच है। विधानसभा चुनाव में वागड़ क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ते हुए दोनों बड़ी पार्टियों को चौंकाते हुए दो सीट जीतने वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) भी मैदान में है। बीटीपी से बिरदीलाल छानवाल उदयपुर लोकसभा सीट से भाग्य आज़मा रहे है। इसके अतिरिक्त बसपा के केसूलाल मीणा, सीपीआई के घनश्याम तावड़, सीपीआई-एमएल (रेड स्टार) के कीका मीणा, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रभुलाल मीणा, सत्य बहुमत पार्टी के शंकरलाल और अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ़ इंडिया के हरजीलाल मीणा भी मैदान है। हालाँकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख कल दोपहर यानि 12 अप्रैल 2019 को दो बजे तक है। कल तक स्थिति साफ़ हो जाएगी की कुल कितने प्रत्याशी मैदाने जंग में रहेंगे।