geetanjali-udaipurtimes

RNT मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर दो छात्राओं समेत नौ छात्र निलंबित

जिले के रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत मिलने पर कॉलेज प्राचार्य ने दो छात्राओं समेत नौ छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कॉलेज से निलंबन कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान इन छात्रों पर हॉस्टल, कॉलेज और परीक्षा में हिस्सा लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही पच्चीस हज़ार रूपये जुर्माने के साथ अभिभावकों के साथ उपस्थित होने की हिदायत दी है। उक्त कार्यवाही से छात्र सहम गए।

 | 

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में पिछले एक माह से जूनियर छात्रों की रैगिंग की जा रही थी लेकिन कॉलेज प्रबंधन और एंटी रैगिंग कमिटी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुप्रीम कोर्ट के वेब पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद ही अस्पताल प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की नींद उडी।

उल्लेखनीय है की इसी वर्ष के नए बैच की लगभग एक माह से रैगिंग चल रही थी। डर के मारे किसी ने शिकायत नहीं की। आख़िरकार छात्रों के परिजन को जब पता चला तो किसी ने सुप्रीम कोर्ट के वेब पोर्टल पर जूनियर छात्रों पर हो रहे अमानवीय कृत्यों की पूरी जानकारी डाल दी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal