निरंकारी भक्तों ने की भुपालपुरा क्षेत्र में सफार्इ

'निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज' के जन्म दिवस पर शनिवार को 'निरंकारी मिशन' द्वारा सम्पूर्ण भारत में सफार्इ अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी श्रंखला में निरंकार मण्डल की उदयपुर शाखा ने भुपालपुरा क्षेत्र में द्वारा प्रात: 9 से 11 बजे तक सफार्इ

 | 

निरंकारी भक्तों ने की भुपालपुरा क्षेत्र में सफार्इ

‘निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज’ के जन्म दिवस पर शनिवार को ‘निरंकारी मिशन’ द्वारा सम्पूर्ण भारत में सफार्इ अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी श्रंखला में निरंकार मण्डल की उदयपुर शाखा ने भुपालपुरा क्षेत्र में द्वारा प्रात: 9 से 11 बजे तक सफार्इ अभियान चलाया।

निरंकारी भक्तों ने गली-मोहल्लों की सफार्इ की जहाँ क्षेत्रवासी लगभग 300 अनुयायियों को सूट-बूट में सफार्इ करते देख दंग रह गये और उन्होंने मिशन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

भूपालपुरा में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां स्थानीय पार्षद रेखा माली, प्रदेश महिला कांगे्रस सचिव शान्ता प्रिन्स एवं शायर मुश्ताक चंचल, स्थानीय संयोजक जीतसिंह निरंकारी उपस्थित थे।

निरंकारी भक्तों ने की भुपालपुरा क्षेत्र में सफार्इ

दोपहर में चित्रकुट नगर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में ‘निरंकारी सत्संग’ आयोजित किया गया जिसे बिहार से आए सन्त एस.पी. सिंह ने संबोधित कर सत्गुरू के संदेश को जन साधारण तक पहुंचाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News