नेशनल आंवला कम्पिटीशन की विजेता बनी लेकसिटी की निर्मला सोनी

हाल ही में हेरिटेज गर्ल्स स्कूल में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय आंवला प्रतियोगिता-2018 में लेकसिटी की निर्मला सोनी ने विजेता बनकर राष्ट्रीय सतर पर लेकसिटी का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय कुकिंग सेलिब्रिटी विक्की रत्नानी, शेफ अक्षराज जोधा एवं शेफ फडनीस थे। तीनों जजों ने निर्मला सोनी की रेसीपी को आवंला के बेहतर उपयोग का नायाब तरीका बताया।</

 | 
नेशनल आंवला कम्पिटीशन की विजेता बनी लेकसिटी की निर्मला सोनी

हाल ही में हेरिटेज गर्ल्स स्कूल में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय आंवला प्रतियोगिता-2018 में लेकसिटी की निर्मला सोनी ने विजेता बनकर राष्ट्रीय सतर पर लेकसिटी का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में आंवला की सैकड़ों रेसीपी शामिल हुई जिसमें से 16 प्रतियोगी फाईनल मे पंहुचे जहाँ उनके बीच आंवला की श्रेष्ठ रेसीपी को लेकर प्रतियोगिता हुई। जिसमें निर्मला सोनी की आंवला गुजिया को सर्वश्रेष्ठ रेसीपी चुनते हुए विजेता घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय कुकिंग सेलिब्रिटी विक्की रत्नानी, शेफ अक्षराज जोधा एवं शेफ फडनीस थे। तीनों जजों ने निर्मला सोनी की रेसीपी को आवंला के बेहतर उपयोग का नायाब तरीका बताया। उल्लेखनीय है कि निर्मला सेानी पिछले कई वर्षो से कुकींग क्लासों का संचालन करती है। जिसमे वे अनूठे व्यंजन बनाना सिखाती है। अशोक बेकरी के शेफ विक्रम माधवानी के साथ भी अनेक कुकींग कार्यशालायें आयोजित की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News