5-स्टार सेफ्टी के साथ Nissan Tekton SUV हुई लॉन्च, 10.49 लाख में आई 'Baby Patrol'
Udaipur Times, Automobile News, Nissan Tekton Launches : भारतीय ऑटो बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। Nissan ने अपनी नई Tekton SUV लॉन्च कर दी है, जो दमदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ आई है। कंपनी ने इसे 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है।
Nissan Patrol से प्रेरित बोल्ड डिजाइन वाली इस SUV में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन, लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और 5-स्टार सेफ्टी जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसलिए इसे Baby Patrol का नाम भी दिया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 20 जुलाई से मिलेगी।
एक्सटीरियर डिजाइन पूरी तरह अलग और ज्यादा बॉक्सी लुक
नई Nissan Tekton, Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, लेकिन इसका एक्सटीरियर डिजाइन पूरी तरह अलग और ज्यादा बॉक्सी लुक वाला है। इसमें Patrol SUV से प्रेरित फ्रंट ग्रिल, फुल-विड्थ LED DRL, C-शेप LED लाइट्स, 18-इंच अलॉय व्हील और 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
दो टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प
Nissan Tekton में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100hp की पावर और 166Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दूसरा 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 163hp की पावर और 280Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
SUV के केबिन में ड्यूल-टोन थीम के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सेफ्टी में भी दमदार
सुरक्षा के लिए Nissan Tekton में 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Renault Duster वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होने के कारण इसे भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।
इन SUVs को देगी टक्कर
भारतीय बाजार में Nissan Tekton का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, MG Astor, Citroen Aircross और Tata Sierra जैसी मिड-साइज SUVs से होगा।
