मार्केट में भौकाल मचाने आ रही Nissan की "बेबी पेट्रोल" , जानिए क्या होगा खास ?
Udaipur Times, Automobile News, SUV Nissan Tekto : जापानी कार निर्माता Nissan ने अपनी मोस्टअवेटेड मिड-साइज SUV Nissan Tekton का नया टीजर जारी किया है। यह SUV 9 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश की जाएगी और भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Tata Sierra जैसी लोकप्रिय SUVs को चुनौती देगी।
‘Baby Patrol’ के नाम से मिल रही पहचान
निसान अपनी नई SUV को "बेबी पेट्रोल" (Baby Patrol) के रूप में पेश कर रही है। इसका कारण इसका डिजाइन है, जो कंपनी की फ्लैगशिप SUV Nissan Patrol से प्रेरित बताया जा रहा है। नए टीजर में SUV का बोल्ड फ्रंट ग्रिल, बीच में चमकता Nissan लोगो और ग्रिल पर लाल रंग की क्षैतिज पट्टी दिखाई गई है। इसके अलावा फुल-विड्थ LED DRL, L-शेप LED लाइटिंग सिग्नेचर और शार्प हेडलैंप्स इसे आधुनिक और प्रीमियम लुक देते हैं।
दमदार SUV वाला डिजाइन
टीजर और पहले सामने आई जानकारियों के मुताबिक Tekton में बॉक्सी स्टांस और रग्ड डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें रूफ रेल्स, स्क्वेयर्ड व्हील आर्च, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, चंकी स्किड प्लेट्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और बोनट पर बड़ा "TEKTON" बैज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
फीचर्स से भरपूर होगा केबिन
नई Nissan Tekton का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम होने की उम्मीद है। संभावित फीचर्स में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
तीन इंजन विकल्पों के साथ आ सकती है SUV
रिपोर्ट्स के मुताबिक Tekton, Renault Duster के नए प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। इसमें संभावित रूप से 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8-लीटर हाइब्रिड पावरट्रेन (बाद में) का विकल्प मिल सकता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, ऑटोमैटिक और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना है।
कीमत कितनी हो सकती है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Nissan Tekton की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, जिससे यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है।
