Nissan की नई मिडसाइज SUV का खुलासा, Creta को देगी टक्कर, जानें फीचर्स और कीमत

 | 
Nissan की नई मिडसाइज SUV का खुलासा, Creta को देगी टक्कर, जानें फीचर्स और कीमत

Udaipur Times, Automobile News, Nissan Tekton SUV : Nissan भारत के कॉम्पिटिटिव मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपनी नई कार Nissan Tekton के साथ एंट्री करने जा रही है। यह SUV Renault Duster पर आधारित होगी, लेकिन इसमें Nissan की अलग और नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी। इस नई SUV का ग्लोबल डेब्यू 9 जुलाई 2026 को होगा।

कब लॉन्च होगी Nissan Tekton?

Nissan Tekton को 9 जुलाई 2026 को ग्लोबली पेश किया जाएगा। इसके बाद इसका भारत में लॉन्च कुछ महीनों के अंदर होने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी फाइनल डेट घोषित नहीं की गई है।
इंजन ऑप्शन

नई Nissan Tekton में Renault Duster वाले ही इंजन मिलने की संभावना है 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (बेस वेरिएंट) और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (हाई वेरिएंट) इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

क्या इसमें हाइब्रिड वर्जन होगा?

फिलहाल तो Nissan ने भारत के लिए हाइब्रिड वर्जन की पुष्टि नहीं की है। लेकिन संभावना है कि Renault Duster के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल के बाद इसका हाइब्रिड वर्जन भी आ सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत?

Nissan Tekton की कीमत लगभग शुरुआती कीमत: 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और टॉप वेरिएंट 19 लाख रुपये तक।

किन गाड़ियों से मुकाबला होगा?

यह SUV Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Honda Elevate, Tata Sierra और MG Astor जैसी  इन लोकप्रिय गाड़ियों को टक्कर देगी।

फीचर्स (Features)

नई Tekton में कई प्रीमियम फीचर्स जैसे कि 10.1-इंच टचस्क्रीन (Google सपोर्ट के साथ), डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, डुअल-जोन AC, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और PM2.5 एयर फिल्टर मिलेंगे।

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS और ESP, TPMS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और ADAS फीचर्स (हाई वेरिएंट में) होंगे।

5-सीटर और 7-सीटर वर्जन

पहले चरण में यह 5-सीटर मिडसाइज SUV के रूप में आएगीय. बाद में Nissan एक 7-सीटर SUV भी लॉन्च करेगी, जो Renault Boreal पर आधारित होगी और 2027 में आ सकती है।

Nissan Tekton भारतीय SUV मार्केट में एक बड़ा बदलाव ला सकती है। अपने प्रीमियम फीचर्स, दमदार डिजाइन और किफायती कीमत के साथ यह Hyundai Creta और अन्य SUVs को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News