नेत्र चिकित्सा शिविर में किया 500 बच्चों का नैत्र परीक्षण

लायन्स क्लब उदयपुर एलीट द्वारा बलीचा स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बलीचा में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 500 से अधिक बच्चों का नेत्र परीक्षण कर उनका उपचार किया गया।

 | 

नेत्र चिकित्सा शिविर में किया 500 बच्चों का नैत्र परीक्षण

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर एलीट द्वारा बलीचा स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बलीचा में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 500 से अधिक बच्चों का नेत्र परीक्षण कर उनका उपचार किया गया।

क्लब अध्यक्ष लायन नितिन शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर लायन्स प्रान्त 3233 ई-2 के प्रथम उप प्रान्तपाल लायन संजय भण्डारी ने द्वीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया व क्लब एलीट द्वारा किये जारहे सेवा कार्यो की सराहना की। उन्होेंने बताया कि शिविर में तारा नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 500 बच्चों का नेत्र परीक्षण कर जरूरत के अनुसार दवा व चश्में प्रदान किये।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर क्लब सचिव लायन अशोक चौधरी,पंकज भारद्वाज, विष्णु सुहालका, ओम अग्रवाल, प्रवीण टांक, प्रसुन भारद्वाज, वंदना शुक्ला, रीता भारद्वाज, वीणा अग्रवाल, रेणु कुमावत, ज्योति प्रकाश कुमावत, आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू कोठारी ने आभार ज्ञापित किया व विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News