18 से 22 तक सज्जनगढ़ अभयारण्य में पर्यटकों का प्रवेश निषेध

गोरेला व्यू पाइंट से मानसून पैलेस को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इसका दुरस्तीकरण करवाया जा रहा है। इसके चलते अभयारण्य में पांच दिनों में पर्यटकों का प्रवेश निषेध रहेगा जबकि बायोलॉजिकल पार्क खुला रहेगा।
 | 
उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल सज्जनगढ़ अभयारण्य में सड़क मरम्मत कार्य के वलते 18 से 22 नवंबर तक अभयारण्य पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

उदयपुर, 14 नवंबर 2019। उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल सज्जनगढ़ अभयारण्य में सड़क मरम्मत कार्य के वलते 18 से 22 नवंबर तक अभयारण्य पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। 

उप वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. अजीत ऊंचोई ने बताया कि यहां स्थित गोरेला व्यू पाइंट से मानसून पैलेस को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इसका दुरस्तीकरण करवाया जा रहा है। इसके चलते अभयारण्य में पांच दिनों में पर्यटकों का प्रवेश निषेध रहेगा जबकि बायोलॉजिकल पार्क खुला रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News