जोहड़ की जमीन पर कब्जा करने वालों की नहीं अब खैर ! जल्द होगा ये बड़ा एक्शन
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में स्वच्छ गांव-स्वच्छ जलवायु अभियान के तहत गांव में जोहड़ों को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सरकार ने अभियान शुरू कर रखा है। ताकि जमीन के भूजल को स्वच्छ बनाया जा सके।
जानकारी के अनुसार इसके लिए सरकार ने राजस्व विभाग और पंचायत को निर्देश दिए हैं जोहड़ की भूमि पर जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर कोई भी तरह का निर्माण कर रखा है, उनकी रिपोर्ट बनाई जाए और इसे सरकार को भेजा जाए। ताकि समय आने पर इनको तोड़ने की कार्रवाई की जा सके। Haryana News
तोड़फोड़ की जाए
मिली जानकारी के मताबिक सरकार ने गांवों में वर्षा और नालियों के पानी को स्वच्छ करके संरक्षण करने के लिए जोहड़ों को स्वच्छ बनाने का अभियान चला रखा है। जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि यह तय करें कि किसी भी जोहड़ की भूमि पर कोई अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। यदि किसी ने जोहड़ की भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण किया हुआ हैं तो उसकी पैमाइश करके तोड़फोड़ की जाए। Haryana News
जानकारी के अनुसार जोहड़ में कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का कचरा न डाले, इसे लेकर तारों की जाली लगवाई जाए या फिर उसके चारों तरफ दीवार बनवाई जाए। इसी दिशा में अब पंचायत और राजस्व विभाग गांवों की जोहड़ों की पैमाइश कराएगा और उसकी रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेजेगा। Haryana News
एक वर्ष बाद जोहड़ों की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निरीक्षण करेगा। जहां पर जोहड़ में कचरा पड़ा हुआ मिला, उसकी पंचायत पर जुर्माना भी किया जा सकता है।
