आइटम गर्ल के स्टेटस से कोई तकलीफ नहीं: सम्भावना सेठ

भोजपुरी फिल्मों में अपने नृत्य की अदायगी व बिग बॉस से अपनी पहचान बना चुकी आइटम गर्ल सम्भावना सेठ ने आज यहाँ होटल हिल टॉप में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बात की, सम्भावना आज रात होने वाले दशहरा दीपावली मेंले में सेलेब्रिटी नाईट के तहत अपने नृत्य की प्रस्तुति देंगी। सम्भावना ने प

 | 
आइटम गर्ल के स्टेटस से कोई तकलीफ नहीं: सम्भावना सेठ

भोजपुरी फिल्मों में अपने नृत्य की अदायगी व बिग बॉस से अपनी पहचान बना चुकी आइटम गर्ल सम्भावना सेठ ने आज यहाँ होटल हिल टॉप में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बात की, सम्भावना आज रात होने वाले दशहरा दीपावली मेंले में सेलेब्रिटी नाईट के तहत अपने नृत्य की प्रस्तुति देंगी।

सम्भावना ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं होती जब लोग उन्हें आइटम गर्ल कहते है, सम्भावना ने कहा कि “मुझे पता है कि मैं आइटम सोंग करती हूँ”।

सम्भावना ने बताया कि उन्हें कॉलेज के समय से डांस में रूचि थी और अब यह प्रोफेशन बन गया है, साथ ही बताया कि उन्हें इस मुकाम तक पहुँचने में परिवार का पूरा सहयोग मिला है, सम्भावना ने एन.सी.सी में नृत्य प्रतियोगिता में राष्ट्रिय स्तर तक अपनी प्रस्तुतियाँ दी हैं।

सम्भावना ने बताया कि उनके बिग बॉस व खतरों के खिलाडी रियलिटी शो में जाने के बाद उनकी लोकप्रियता ज्यादा बढ़ गई, सेठ में अनुसार बिग बॉस के घर में जाकर कोई भी व्यक्ति सामान्य व्यवहार नही कर सकता।

सम्भावना ने बताया कि उन्होंने सौ से ज्यादा भोजपुरी फिल्मो में आइटम सोंग किये है और उन्हें भोजपुरी फिल्मो की हैलन कहा जाता है, सम्भावना ने कहा की आज के कार्यक्रम के बाद कल उदयपुर का भ्रमण करेंगी तथा शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News