कल बूंदाबांदी के बाद भी लेकसिटी में गर्मी से राहत नहीं
उदयपुर, 29 मई 2019 झीलों का शहर लेकसिटी इन दिनों प्रचंड गर्मी से तपने लगा है। शहर के तापमान में लगातार बढोतरी हो रही है। कल दोपहर बाद अचानक बदले मौसम से आसमान में बादल भी छाए यही नहीं बादलों ने तपते शहर पर राहत की कुछ बूंदे भी बरसाई जिसने लोगो को भीषण गर्मी से कुछ राहत दी। शहर में कई जगहों पर कल शाम को बारिश के समाचार भी मिले। हालाँकि आज फिर गर्मी ने सुबह से अपने तेवर कड़े कर दिए है। फिलहाल शहर का तापमान 40 डिग्री है, दिन चढ़ने के साथ साथ दोपहर बाद तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

नौतपा में तेज धूप व गर्म थपेडों के बीच पारा लगातार बढता जा रहा है। लेकसिटी में सोमवार की तुलना में कल मंगलवार को भी पारे में 0.4 डिग्री की बढोतरी रिकॉर्ड की गई। पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया।
मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को तापमान क्रमश: 41.4 व 25.6 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। लगातार बढ रहे तापमान के साथ आगामी तीन दिनों में गर्मी के बढने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।