झील पेटे में कोई सड़क नही बने
उदयपुर 16 फरवरी 2020। झीलों को एफ टी एल के नाम पर छोटी करने, झील पेटे में सड़क निर्माण एवं पेयजल झीलों की सहनीय क्षमता से परे जाकर मोटर बोट, तीन मंजिला क्रूज संचालन पर झील प्रेमियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया हैं।
रविवार को आयोजत झील संवाद में डॉ अनिल मेहता, तेज शंकर पालीवाल, नंद किशोर शर्मा, द्रुपद सिंह ने कहा कि जंहा पीछोला को तीस प्रतिशत छोटा कर पेटे की जमीन को भू व्यवसायियों के हित में झील से बाहर करने, चांदपोल से ब्रहमपोल तक पेटे में सड़क निर्माण का प्रस्ताव तथा जहाजनुमा बड़ी नावों को मंजूरी, ये तीनो कार्य झीलों को नुकसान पंहुचाने वाले है। ये सभी कार्य राजस्थान उच्च न्यायालय के समय समय पर पारित झील पर्यावरण संरक्षण संबंधी निर्देशों की भी अवेहलना है।
संवाद से पूर्व झील मित्र संस्थान, झील मित्र संस्थान, गांधी मानव कल्याण समिति के तत्वावधान में रानी रोड राजीव गांधी पार्क के समीप झील क्षेत्र की सफाई की गई। इसमें आरजे अंशुमान सहित आई सी आई सी आई स्किल संस्थान के युवाओं ने भाग लिया।
