शुक्रवार को नो टोबेको डे
सम्पूर्ण जिले में शुक्रवार को ‘नो टोबेको डे’ मनाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव टांक ने बताया कि तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार द्वारा दिये गये आदेशों की पालना में हर महिने के अंतिम दिवस को नो टोबेको डे के रूप में मनाया जाना है।

उन्होंने बताया कि इस दिन सभी तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं को अपने व्यवसाय एवं दुकाने बन्द रखने होंगे। किसी व्यक्ति द्वारा यदि तम्बाकू उत्पाद का विक्रय करते या सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान या तम्बाकू का सेवन करते पाये जाने पर उसके विरूद्ध चिकित्सा एवं पुलिस विभाग द्वारा चालान काटे जाएंगे।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राघवेन्द्र राय ने सभी तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं से अपील की है कि वे कोटपा एक्ट (सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम) के तहत् नियम 4, 5 एवं 6 का पालना करंे, एवं शुक्रवार को अपने व्यवसाय को पूर्णतया बन्द रखें। इस अवसर पर आमजन से धूम्रपान एंव तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने का आह्वान किया है।