घाटों के पुनरोद्धार कार्य मे जलरोधी निर्माण नही :बढ़ेगा जल रिसाव
उदयपुर,14 अप्रेल 2019, झील प्रेमियों ने चिंता व्यक्त की है कि पिछोला के घाटों के पुनरोद्धार कार्य मे जलरोधी निर्माण व मरम्मत नही होने से झीलों में पानी भरते ही पानी का रिसाव बढ़ेगा।

उदयपुर,14 अप्रेल 2019, झील प्रेमियों ने चिंता व्यक्त की है कि पिछोला के घाटों के पुनरोद्धार कार्य मे जलरोधी निर्माण व मरम्मत नही होने से झीलों में पानी भरते ही पानी का रिसाव बढ़ेगा।
डॉ अनिल मेहता, तेज शंकर पालीवाल तथा नंदकिशोर शर्मा ने नगर निगम आयुक्त से आग्रह किया कि वो विशेषज्ञ अभियंताओं की राय लेकर जलरोधी – वाटर टाइट – कार्य होना सुनिश्चित कराएं।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
श्रमदान :
झील प्रेमियों ने अमरकुण्ड के घाटों पर हो रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन करते हुए पिछोला से गंदगी व खरपतवार को हटाया। श्रमदान में द्रुपद सिंह , मोहनसिंह चौहान, तेज शंकर पालीवाल, डॉ अनिल मेहता सहित स्थानीय रहवासियों ने भाग लिया।