नोएडा एयरपोर्ट के लिए बनेगा नया एक्सप्रेसवे, 22 गांवों की जमीन NHAI को देगा प्राधिकरण

 | 
नोएडा एयरपोर्ट के लिए बनेगा नया एक्सप्रेसवे, 22 गांवों की जमीन NHAI को देगा प्राधिकरण

Udaipur Times, Automobile News, Noida Authority : नोएडा एयरपोर्ट तक तेज कनेक्टिविटी करने के लिए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को बनाने वाली परियोजना तेज कर दी गई है। इस परियोजना के लिए नोएडा प्राधिकरण अपने क्षेत्र के 22 गांवों की जमीन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को निशुल्क देगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली जमीन पर एक्सप्रेसवे के पिलर खड़े जायेंगे। तकरीबन 50 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का लगभग 27 किलोमीटर हिस्सा नोएडा में आएगा। 

4 हजार रुपये करोड़ की लगात से तैयार होगा एक्सप्रेसवे

इस परियोजना की अनुमानित लगात 4 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह पूरा एक्सप्रेसव 6 लेन का होगा और एलिवेटेड बनाया जाएगा। इस परियोजना का एलाइनमेंट सेक्टर-44, सेक्टर-99, सेक्टर-101, सेक्टर-109 के अलावा वाजिदपुर, झट्टा, बदौली बांगर, कोंडली, गढ़ी, मोमनाथन समेत 22 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा के तीन गांव भी इस परियोजना का हिस्सा होंगे। 

NHAI को जरूरी जमीन मुफ्त में दी जाएगी

नोएडा अथॉरिटी के CEO कृष्णा करुणेश ने कहा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी करना हमारी प्राथमिकता है। NHAI को जरूरी जमीन मुफ्त में दी जाएगी ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके और दिल्ली-NCR के लोगों को जल्द ही बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।"

सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध (embankment) के लिए अनुमति देने से इनकार करने के बाद रूट में बदलाव किया गया। अब एक्सप्रेसवे तटबंध से लगभग पांच मीटर दूर, नोएडा की तरफ बनाया जाएगा। इसके बाद यह यमुना नदी के किनारे प्रस्तावित 120 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ेगा।

फरीदाबाद और हरियाणा के लिए सीधी कनेक्टिविटी देगा

एक्सप्रेसवे पूरा होने के बाद, मयूर विहार, अक्षरधाम, पटपड़गंज, कालिंदी कुंज और सरिता विहार के लोगों के लिए एयरपोर्ट तक का सफ़र आसान हो जाएगा। मंझावली पुल भी फरीदाबाद और हरियाणा के लिए सीधी कनेक्टिविटी देगा।

DPR के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा

अथॉरिटी के अनुसार, रूट तय होने के बाद DPR तैयार की जा रही है। इसके बाद निर्माण से पहले मिट्टी की भार सहने की क्षमता (bearing capacity) का आकलन करने के लिए मिट्टी की जांच की जाएगी। NHAI इस प्रोजेक्ट के निर्माण और भविष्य के रखरखाव का काम संभालेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News