गुरुनानक कन्या महाविद्यालय में प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन पत्र

गुरुनानक स्नातकोत्र कन्या महाविद्यालय में चल रहे छात्रसंघ चुनाव के तहत शुक्रवार को नामांकन के अवसर पर छः पदो ंके लिए 12 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समस्त दाखिल किये।

 | 

चुनाव अधिकारी श्री अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि चुनावी माहौल के तहत शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिवस था, इस अवसर पर छात्राओं ने बड़े जोर शोर से अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। छः पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है। अध्यक्ष पद हेतु दिव्या पटेल व सिमरन डोडेजा ने नामाकंन भरे। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद हेतु सीमा राजानी व सोनू पटेल व शबनम बानों, वित्त सचिव हेतु भावना गुर्जर व संतोष थापा, क्रीडी सचिव हेतु रचना मेनारिया व रक्षा सोनी ने अपने नामांकन भरे, प्रत्येक पद के लिए दो प्रत्याशियों में होगा।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.एन.एस राठौड़ ने सभी छात्राओं को चुनावी आचार संहिता का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News